Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 03 Apr 2026 813

वाइस चेयरमैन ने की राज्यपाल से मुलाकात                 .

 देहरादून 03 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में तुलाज इंस्टीट्यूट, देहरादून के वाइस चेयरमैन रौनक जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल के समक्ष उत्तराखण्ड में प्रस्तावित विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। इन प्रस्तावित शिक्षण संस्थानों में समेकित स्वास्थ्य शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आधुनिक शिक्षण प्रणाली तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष बल दिया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के नवाचारपूर्ण शैक्षणिक संस्थान राज्य को शिक्षा, शोध एवं रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे तथा उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे।