स्वयं संस्था की ओर से अपने ओंकार रोड स्थित कार्यालय में दिनांक 28-02-26 को इको फ्रेंडली होली मनाने की अपील की गई । इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में त्योहार मनाने के तरीकों में बहुत अंतर आ गया है। होली के अवसर पर प्रयोग किए जाने वाले रंगों में हानिकारक कॉपर, पारा और लैड आदि के यौगिक पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। साथ ही ये पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इन कृत्रिम रंगों के कारण नेत्र रोग ,त्वचा रोग और अन्य प्रकार की एलर्जी भी हो सकती है । इतना ही नहीं यह मिट्टी में रहने वाले सूक्ष्म जीवों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
उन्होंने बताया कि टेसू, गुलाब ,गेंदा आदि के फूलों को सुखाने के बाद उबालकर इनसे सुंदर प्राकृतिक रंग तैयार किए जा सकते हैं। चुकंदर, गाजर और पालक को पानी में उबालकर एवं हल्दी को पानी में घोलकर भी उनसे सुंदर रंग बनाए जा सकते हैं।
होली का त्योहार मनाते समय हमें थोड़ी सतर्कता भी बरतनी है ।जहां तक हो सके गीले रंगों के बजाय सूखे प्राकृतिक रंगों से त्योहार मनाना चाहिए जिससे हम भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षा मिल सके।
इस अवसर पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से छात्र/ छात्राओं ने इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाली छात्रा कु० अनिता को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती स्नेह, श्री दिनेश चंद्र जोशी,श्री नितिन, श्रीमती कौशल्या, श्रीमती शांति, श्री अभिषेक, कु० अनुभा , श्री अनित कुमार, श्री नीरज चौहान, श्री रोहित कुमार, श्रीमती सोनाली, श्रीमती प्रियंका एवं छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








