अल्मोड़ा. जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग, आईवीआरएस एवं ओटीपी के माध्यम से गैस प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है तथा एजेंसियों में भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
जिलाधिकारी ने आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं । जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस अथवा एप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे गैस एजेंसी में जाकर केवल बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग के आधार पर डिलीवरी प्वाइंट पर ही गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे बुकिंग के आधार पर संबंधित उपभोक्ताओं को उनके डिलीवरी प्वाइंट पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बिना बुकिंग के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








