देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने कहा की देहरादून के पलटन बाजार स्थित मच्छी बाजार में जिस प्रकार एक युवती गुंजन की सरेआम नृशंस हत्या कर दी गई, वह अत्यंत ही पीड़ादायक, अमानवीय एवं चिंताजनक घटना है। इस संगीन मामले पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने गहरा आक्रोश और शोक व्यक्त करते हुये कहा की इस हृदयविदारक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। सबसे बड़ी पीड़ा उन माता-पिता के लिए है, जिनके कलेजे के टुकड़े को इस तरह निर्ममता से उनसे छीन लिया गया। उस दर्द की कल्पना मात्र से ही रूह काँप उठती है। उत्तराखंड, जिसे देवभूमि और शांति-प्रिय राज्य के रूप में जाना जाता है, वहाँ इस प्रकार की घटनाएँ न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि राज्य की सामाजिक संरचना और छवि पर भी गहरा आघात करती हैं। यह अत्यंत चिंतनीय है कि उत्तराखंड में ऐसे जघन्य अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे प्रदेश की शांतिप्रिय पहचान धूमिल हो रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से माँग की कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोरतम कार्रवाई की जाए तथा ऐसी सख्त सजा का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का जघन्य अपराध करने से पहले सौ बार सोचने को विवश हो। अब समय आ गया है कि बढ़ते अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए और उत्तराखंड के शांत, सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण को पुनः स्थापित किया जाए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar






