Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 31 Jan 2026 886

सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने की राज्यपाल से मुलाकात .

देहरादून ।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को लोक भवन में सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री शत्रुघ्न सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सेतु आयोग की गतिविधियों एवं उद्देश्यों के संबंध में संक्षिप्त चर्चा हुई। राज्यपाल ने आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि सेतु आयोग राज्य के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रभावी निर्वहन करेगा।