देहरादून। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे एवं चार अन्य के खिलाफ बाजपुर पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा विधायक ने मामले में पुलिस महानिदेशक से मिलकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराया जाए। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि वह या उनका परिवार यदि प्रकरण में दोषी पाया जाता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। गांव बहादुरगंज निवासी संजय बंसल ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया कि उसकी गांव मुंडिया पिस्तौर में जमीन है। उन्होंने आपसी रजामंदी से मझरा बक्श निवासी एक व्यक्ति को जमीन काम करने और देखभाल के लिए दी थी। 21 अगस्त 2025 को प्राधिकरण की ओर से उन्हें मौके पर बुलाया गया। उक्त भूमि पर नए निर्माण करने पर उन्हें एक कारण बताओ नोटिस दिया गया। बताया कि यह निर्माण अवैध है। उसे ध्वस्त करा दो। मौके पर मौजूद विधायक के भाई ने अन्य साथियों के साथ मुझे धमकी दी कि जमीन पर दोबारा दिखाई मत देना और फोटो स्टेट कागजात फेंक दिए। कहा कि कागज पढ़ लो जमीन हमारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी तरीके से किरायानामा बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश की है और मुझे धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़ित संजय बंसल की तहरीर पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे, जय प्रकाश तिवारी, मोहन पांडे, किशन पांडे निवासी मोहल्ला मजरा बक्श बाजपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पूरे मामले की विवेचना एसआई कैलाश चंद नगरकोटी को सौंपी है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








