देहरादून/उत्तरकाशी,। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में रात 10:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके पश्चात कंट्रोल रूम के द्वारा आईएमडी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया। बताय गया कि भूकंप की तीव्रता बहुत ही न्यून होने के कारण सिस्टम पर शो नहीं कर रहा है।
गत सोमवार रात को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए।हालांकि भूकंप के झटके आने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला, बड़कोट में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। वहीं जनपद में भूकंप के झटके से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद में सोमवार रात 10:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके पश्चात तीव्रता के लिए कंट्रोल रूम के द्वारा आईएमडी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया। लेकिन भूकंप की तीव्रता के अपडेट ने लिए आईएमडी द्वारा बताया गया कि इसकी तीव्रता बहुत ही न्यून होने के कारण सिस्टम पर शो नहीं कर रहा है। इसके साथ ही तहसील चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला, बड़कोट में भूकंप के सूचना ली गई है। हमारे क्षेत्र में कहीं पर भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए, जनपद के सभी तहसील क्षेत्र में कुशलता है। वहीं उन्होंने सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल आदि जगहों पर भूकंप से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वहीं भूकंप के झटके से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।
हिमालयी राज्य उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। भूकंप के लिहाज से प्रदेश जोन 5 में आता है। उत्तरकाशी जनपद की बात करें तो यह भूकंप के दृष्टिकोण से जोन चार और पांच में आता है। उत्तरकाशी जिला साल 1991 में 6.4 रिक्टर स्केल के विनाशकारी भूकंप की त्रासदी भी झेल चुका है, जिसमें 653 लोगों की मौत हुई थी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







