कोटद्वार। आज जिला, महानगर कांग्रेस संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास नेगी एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण द्वारा किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत कांग्रेस नेतृत्व द्वारा एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया गया, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर कांग्रेस का स्पष्ट पक्ष रखा गया। प्रेस वार्ता में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत मनरेगा योजना को लेकर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज कराई गईं। जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी एवं महानगर अध्यक्ष श्रीमती मीना बछवाण जी ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इसमें लगातार बदलाव, नाम परिवर्तन एवं तकनीकी जटिलताएँ लाकर गरीबों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करती रहेगी। प्रेस वार्ता में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष श्री पविकास नेगी जी ने बताया गया कि कांग्रेस संगठन अब और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा। आगामी दिनों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। इसके लिए वार्ड स्तर, बूथ स्तर और सेक्टर स्तर पर संगठन को और सशक्त करने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि 26 जनवरी 2026 को हर वर्ष की भांति झंडा चौक, कोटद्वार में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी की विशेष उपस्थिति रहेगी, साथ ही हर वर्ष की भांति माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में मीडिया को विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक एवं प्रेस वार्ता में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, अनुशासन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर अपने विचार रखे तथा वार्ड-वाइज और बूथ-वाइज संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








