देहरादून। मतदाता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस द्वारा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की शपथ ली गयी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थानो, कार्यालयों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 15 वें "राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयो, थाना, चौकियों में भी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे थाना / चौकियों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मतदाता दिवस की शपथ ली गई।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








