Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 23 Jan 2026 828

पर्यटन विकास मेले का समापन        .

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड नरेंद्रनगर में सात दिवसीय सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला चाका 2026 के समापन अवसर में पशुपालन मंत्री उत्तराखंड सरकार सौरभ बहुगुणा के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के अवसर पर पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया।  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ डी.के. शर्मा के दिशानिर्देशन में पशुपालन विभाग का स्टाल लगाया गया। 
     स्टाल में आए पशुपालकों को पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं और पशुपोषण, पशु चारा व आधुनिक तकनीकों से पशुपालन करने संबंधी जानकारी दी गयी व औषधियों का वितरण किया गया। मेला समिति द्वारा पशुपालन विभाग व पशुचिकित्साधिकारी चाका डॉ नवनीत फोनिया को उत्कर्ष कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मेले में स्टाल का निरीक्षण करने के पश्चात माननीय मंत्री जी ने विभागीय योजनाओं पे चर्चा की। गॉट वेली, ब्रायलर फार्म एंड फीड सब्सिडी के बारे में जानकारी ली।