Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 23 Jan 2026 1020

पौराणिक एवं विशिष्ट धार्मिक स्थल राहु मंदिर .

पौड़ी गढ़वाल। हिमालय की गोद में स्थित जनपद पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी गांव में स्थित राहु मंदिर एक प्राचीन, पौराणिक एवं विशिष्ट धार्मिक स्थल है। यह मंदिर देश के गिने-चुने मंदिरों में शामिल है, जहाँ राहु ग्रह की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के उपरांत राहु द्वारा इसी क्षेत्र में भगवान शिव की तपस्या की गई थी। मंदिर परिसर में राहु देव के साथ शिवलिंग स्थापित है, जहाँ श्रद्धालु राहु दोष शांति, नवग्रह पूजा एवं मानसिक-आध्यात्मिक शांति की कामना से दर्शन हेतु आते हैं। जिसे पौराणिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से की गई पूजा से राहु दोष, मानसिक अशांति, भ्रम, भय एवं जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है।