देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी भारत के महान और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और साहस के बल पर देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं सेनानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए नेताजी द्वारा किया गया संघर्ष, त्याग और उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








