Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 22 Jan 2026 597

राहुल गांधी से की कोटद्वार जिले के जिला अध्यक्ष ने मुलाकात.

देहरादून। कुरुक्षेत्र में आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी  ने देशभर से आए कांग्रेस संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों से मुलाकात की। इसी क्रम में पौड़ी गढ़वाल संगठन जिला (कोटद्वार) के जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने भी राहुल गांधी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर  विकास नेगी अपने परिवार सहित राहुल गांधी  से मिले। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी जी ने पूरे परिवार से आत्मीयता के साथ संवाद किया तथा परिवार का कुशलक्षेम जाना। विशेष रूप से  विकास नेगी की पुत्री अनायिका नेगी से राहुल गांधी  ने स्नेहपूर्वक बातचीत की, जिससे पारिवारिक वातावरण और भी आत्मीय हो गया।
मुलाकात के पश्चात राहुल गांधी  के साथ जिला अध्यक्षों एवं उनके परिवारजनों का सामूहिक भोजन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इसके बाद राहुल गांधी  द्वारा केवल जिला अध्यक्षों के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, जमीनी मुद्दों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस विशेष सत्र में जिला अध्यक्ष  विकास नेगी ने भी सक्रिय सहभागिता की और पौड़ी गढ़वाल संगठन जिले से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव एवं अनुभव साझा किए। यह मुलाकात संगठन के लिए प्रेरणादायी रही तथा जिला अध्यक्षों में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।