देहरादून। सकल हिंदू समाज द्वारा आगामी 22 फरवरी को मंगलादेवी स्कूल ईसी रोड देहरादून में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसे सफल बनाने के लिए करनपुर मंडल के अध्यक्ष राहुल लारा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने करनपुर मण्डल के सभी घरो में डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया और हिंदू समाज को सम्मेलन में आमंत्रित करने हेतु निमंत्रण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर राहुल लारा ने कहा कि हिंदू जागरण की दिशा को नयी ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतिक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 फरवरी दिन रविवार प्रातः 10 बजे से मंगलादेवी स्कूल ईसी रोड में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र विशाल वर्मा द्वारा सामुहिक हनुमान चालिका का पाठ होगा इसके साथ ही शिव नृत्य, ढोल वादन, श्री टपकेश्वर महादेव डमरू मंडल द्वारा किया जाएगा। उन्होने कहा कि हिंदू सम्मेलन के संरक्षक की जिम्मेदारी पं- आचार्य गिरीश चंद सेमवाल, पं- वाचस्पति डिमरी, पं- रामअचल त्रिपाठी एवं पं- विशाल मिश्रा व पं- ललित मोहन त्रिपाठी संभालेेंगे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग गुलशन कुमार प्रधान, श्री सनातन धर्म गो-सेवा, आलोक चक्रवती, पूजा समिति बंगाली लाईब्रेरी का होगा।
डोर-टू-डोर अभियान में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक प्रवीन गुप्ता, सह संयोजक ऋषभ मल्होत्र एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अरूण सक्सेना शामिल थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








