Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 04 Feb 2026 541

21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय आयेंगे सीडीएस.

श्रीनगर (गढ़वाल),। भारत के द्वितीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसम, एसएम, वीएसएम आगामी 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयेंगे। वह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के विश्वविद्यालय में आगमन की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें उक्त कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस उज जमान, वित्त अधिकारी, प्रो. एनएस पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो. ओपी गुसांई, चीफ प्रोक्टर, प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव, वित्त, डॉ. संजय ध्यानी, इंचार्ज, अधिशासी अभियन्ता, प्रो. बृजेश गांगिल, जन संपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा, सहायक कुलसचिव प्रशासन सूर्य प्रकाश बादल समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये विश्वविद्यालय ने विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है।