Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 03 Feb 2026 898

कोटद्वार में हालिया घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस ने की ASP से मुलाकात , विस्तृत चर्चा.

कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल। कोटद्वार में हालिया घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी ने कल कोतवाली कोटद्वार पहुँचकर ASP महोदय से विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान श्री नेगी ने स्पष्ट रूप से दीपक की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी और कहा कि किसी भी नागरिक को भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी ने कहा कि कोटद्वार की जनता की सुरक्षा, न्याय और शांति कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अराजकता, डर या दबाव का माहौल शहर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन द्वारा समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आम नागरिकों का विश्वास बहाल किया जाए, ताकि कोटद्वार में सौहार्द और शांति बनी रहे।