Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 01 Jan 2026 826

जश्न के लिये थामा बोतल का हाथ, हवालात में कटी रात.

देहरादून। नव वर्ष पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 वाहन चालकों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया, सभी 62 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया। नव वर्ष के अवसर एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्र में सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। पुलिस द्वारा लगातार एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की सघन चेकिंग करी गई। एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं देर रात्रि तक ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर पुलिस व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
नववर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून, मसूरी व आसपास के पर्यटक स्थलों पर आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, साथ ही जनपद की सीमाओ व आंतरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर सभी वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से सघन चेकिंग सुनिश्चित की गयी। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा सभी 62 वाहनों को सीज किया गया।  एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं देर रात्रि तक क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।