Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 31 Dec 2025 830

उत्तराखण्ड यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने की राज्यपाल से मुलाकात .

देहरादून । लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को उत्तराखण्ड यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने हाल ही में भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टी-20 प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका एवं नेपाल के मध्य हुए मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में श्रीलंका को पराजित कर विजेता बनी। इस उपलब्धि में उत्तराखण्ड यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े तीन खिलाड़ियों कप्तान मनोज परमार, विकास लांबा और हरेन्द्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर राज्यपाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन आत्मविश्वास, संकल्प और कड़ी मेहनत का प्रतीक है तथा यह प्रदेश एवं देश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि दिव्यांग खिलाड़ी भविष्य में भी प्रदेश एवं देश का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश साह सहित प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।