रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले भर में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए विविध जनजागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समान नागरिक संहिता से संबंधित विषयों पर 25 जनवरी तक जनजागरूकता कार्यक्रम, परामर्श शिविर, तथा विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय स्तर पर समान नागरिक संहिता के सकारात्मक लाभों पर केंद्रित प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को इस विषय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही विकास खण्ड स्तर पर जनजागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, वहीं स्थानीय नगर निकाय क्षेत्रों में जनजागरूकता रैलियां एवं सभाएं आयोजित कर आमजन को इस महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी प्रदान की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर महिला मंगल दल, युवक मंगल दल एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जनजागरूकता रैलियां निकालकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक संदेश पहुंचाया जाएगा। जनसामान्य को सरल, प्रभावी एवं रोचक तरीके से समान नागरिक संहिता की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रत्येक विकास खण्ड में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया जाएगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








