देहरादून 20 जनवरी। सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण में एसआईटी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो तथा परिजनों द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर एसएसपी उधमसिंहनगर, 03 उपनिरीक्षक एवं 01 अपर उपनिरीक्षक को पूछताछ एवं बयान दर्ज कराने हेतु नोटिस जारी किए गए हैं। मृतक के साथ भूमि धोखाधड़ी के आरोपों के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार एवं तहसील कार्यालय और संबंधित बैंकिंग ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड प्राप्त करने हेतु विभिन्न बैंकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इन संस्थानों से प्राप्त अभिलेखों के आधार पर लेन-देन एवं दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाएगी। एसआईटी के सदस्य पुलिस अधीक्षक, चंपावत अजय गणपति द्वारा बताया गया कि घटनाक्रम से संबंधित अभिलेखों को कब्जे में लेकर उनका सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है। एसआईटी की विशेषज्ञ टीम द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से कॉल डिटेल, सीसीटीवी, डिजिटल साक्ष्य एवं अन्य तकनीकी इनपुट्स का विश्लेषण निरन्तर जारी है ।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







