पौड़ी। यातायात कोटद्वार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत निरंतर सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सर्दियों के मौसम में कोहरे व कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात कोटद्वार एवं रोटरी क्लब कोटद्वार के संयुक्त सहयोग से वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। रिफ्लेक्टर टेप अंधेरे, कोहरे एवं रात्रि के समय दूर से ही वाहन की उपस्थिति को स्पष्ट करता है, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते हैं और दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आती है। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों को अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगाने, नियंत्रित गति बनाए रखने, फॉग लाइट का सही प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








