Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 14 Jan 2026 739

साहस को दून पुलिस का सलाम.

देहरादून। अदभ्य साहस का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 02 बहादुर बच्चों को एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सम्मानित किया। डालनवाला क्षेत्र में ऑफिस के बाहर जल रहे दीये से पास बैठी महिला की जैकेट में आग लग गई थी। पास से गुजर रहे दोनो बच्चों द्वारा अदम्य साहस व बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए आग को बुझाकर महिला की जान बचाई थी। एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनो बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना करी। भविष्य में भी लोगों की सहायता के लिये इसी प्रकार सदैव आगे रहने के लिये प्रेरित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 21 दिसंबर की रात्रि समय लगभग 10 बजे मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास स्थित एक आफिस के बाहर बैठी एक महिला की जैकेट में आफिस के बाहर जल रहे एक दिये से अचानक आग लग गई, मौके पर महिला के शरीर पर फैल रही आग को देखकर उसके पास से गुजर रहे दो बच्चों प्रणवत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी 72 मोहिनी रोड, डालनवाला उम्र 15 वर्ष तथा दिवजोत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी 72 मोहिनी रोड, डालनवाला, उम्र 10 वर्ष के द्वारा बुद्धिमत्ता व साहस का परिचय देते हुए उक्त महिला के कपडों में लगी आग को बुझाया गया, जिससे उक्त महिला की जान बच सकी। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा आज पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनो बहादुर बच्चो को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनो बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों को सहायता के लिये आगे आने हेतु प्रेरित किया गया।