देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा होने पर युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालते हुए ऐस्लेहॉल चौक पर पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए स्वाति नेगी के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से शव यात्रा लेकर ऐस्लेहॉल चौक पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की भाजपा राज्य सरकार सीबीआई जांच को तैयार नहीं है, इससे साबित हो गया है कि भाजपा सरकार बलात्कारियों और हत्यारों के साथ खडी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देवभूमि में सबसे जघन्य हत्याकांड भाजपा सरकार और पुलिस के संरक्षण में भाजपा नेता के रिसोर्ट में हुआ और इस हत्याकांड में भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व, राज्य नेतृत्व एवं स्थानीय विधायक शामिल थे, यह देवभूमि के लिए कलंकित करने वाली बात है। स्वाति नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि अंकिता के माता पिता से बात कर सीबीआई जांच कराई जायेगी और अब जबकि अंकिता भंडारी के माता पिता दोनों ने उच्चतम न्यायालय के जज की निगरारी में सीबीआई जांच की मांग की है तो भाजपा सरकार क्यों पीछे हट रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि दोषियों के खिलाफ हत्या और हत्या के सबूत मिटाने के लिए सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए तथा दोषी कितने भी बडे हों उनको दण्डित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार और संगठन को स्पष्ट करना चाहिए कि वह बलात्कारियों और हत्यारों के साथ खड़ी है या अंकिता भंडारी के साथ। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री को इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यक्रम में गोदावरी थापली ,वीरेंद्र पोखरियाल ज्योति रौतेला लालचंद शर्मा गरिमा मेहरा दसौनी अभिनव थापर, रॉबिन त्यागी, शुभम चौहान, विनीत प्रसाद भट्ट, मोहन काला, मोहित मेहता, प्रांचल, सिद्यार्थ अग्रवाल, सिद्वार्थ, धर्मेन्द्र, कृष्णा मारवाह, सुलेमान अली, ललित भद्री, ओमप्रकाश सती, रिया राणा, वन्दना राही, सूरज क्षेत्री आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








