Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 28 Nov 2025 786

कुंभ मेला 2027 मे सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटें श्रद्धालु : सीएम .

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु पूज्य साधु-संतों के साथ अखाड़ों की बैठक में सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कुंभ मेला 2027 का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या 6 फरवरी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी और महाशिवरात्रि का अमृत स्नान 6 मार्च 2027 को होगा। फाल्गुन की अमावस्या का अमृत स्नान 8 मार्च 2027 को होगा। नव संवत्सर (नव वर्ष) अमृत स्नान 07 अप्रैल 2027, मेष संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027, श्री रामनवमी अमृत स्नान 15 अप्रैल और चैत्र पूर्णिमा का अमृत स्नान 20 अप्रैल 2027 को होगा। हमारी सरकार कुंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्रद्धालु यहां से सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटें, यही हमारा संकल्प है।