चम्पावत। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की पत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी ने आज राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी (चम्पावत) में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। क्षेत्रवासियों व विद्यालय परिवार द्वारा किए गए स्वागत एवं अभिनंदन के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।इसी दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे, जहाँ राज्य के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श और उपचार दिया गया। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए भी विशेष स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई तथा बच्चों को स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। शिविर में महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से जांच, नेत्र परीक्षण के उपरांत चश्मों का वितरण, मधुमेह, रक्तचाप एवं रक्त संबंधी जांच सहित सभी आवश्यक परीक्षण उपलब्ध कराए गए। नाक, कान व गला विशेषज्ञों द्वारा संबंधित बीमारियों का उपचार किया गया, जबकि मानसिक रोग विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों की आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, चश्मे, वॉकिंग स्टिक, दवाइयां तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति भी रही। सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








