Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 26 Nov 2025 766

देहरादून के प्रत्येक प्रमुख क्षेत्र में स्मार्ट टॉयलेट स्थापित किये जाएँ.

 देहरादून। नगर निगम,देहरादून द्वारा नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत प्रेमनगर क्षेत्र में पहला पिंक एवं ग्रें हाईटेक स्मार्ट टॉयलेट पूर्ण रुप से बनकर तैयार हो चुका है, जिसका लोकापर्ण  महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा किया गया।  इस अवसर पर नगर आयुक्त  ने कहा कि “नगर निगम का उद्वेश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना हैं। प्रेमनगर का यह पिंक एवं ग्रे स्मार्ट टॉयलेट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। हमारा प्रयास है कि देहरादून के प्रत्येक प्रमुख क्षेत्र में ऐसे स्मार्ट टॉयलेट स्थापित किये जाएँ ताकि नागरिकों को विश्वस्तरीय स्वच्छता सुविधा उपलब्ध हो सकें।“