Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 25 Nov 2025 733

सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा तत्काल दिया जाए.

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा विकास भवन में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने  अधिकारियों से कहा कि पेयजल की समस्या को समाप्त करने के लिए गांव-गांव जाकर सुनिश्चित किया जाए कि घरों तक पानी पहुंच रहा है। सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा तत्काल दिया जाए। उप जिला अस्पताल सोमेश्वर का शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक स्टाफ की मांग की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल के विकारों को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय बढ़ाया जाए। जहां सोलर पंपिंग सिस्टम में दिक्कत आ रही है, वहां विद्युत लाइन खींचकर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। अधूरे कार्यों को मिशन मोड में पूरा करना प्राथमिकता हो। बैठक में उन्होंने कहा कि मानस खंड माला मिशन के अंतर्गत जिन क्षेत्रों के विकास की घोषणा की जा चुकी है उनमें से कोई भी योजना विलोपित नहीं की जाएगी।अधिकारी बहानेबाजी छोड़कर जल्द से जल्द इन कार्यों की डीपीआर तैयार करके भेजें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा जी, अपर जिलाधिकारी सुश्री युक्ता मिश्र जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश नयाल जी, विधायक प्रतिनिधि श्री भुवन जोशी जी, जिला पंचायत सदस्य श्री दीपक कन्नू शाह जी, मंडल अध्यक्ष श्री दीपक बोरा जी, मंडल अध्यक्ष श्री गणेश जलाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश डंगवाल जी तथा मंडल अध्यक्ष श्री हरीश पडिहार जी, अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।