Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 21 Nov 2025 934

एम्स ऋषिकेश की निदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात  .

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, चिकित्सा अनुसंधान, चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा उत्तराखण्ड में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने एम्स ऋषिकेश द्वारा की जा रही सेवाओं एवं शोध कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेशवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।