Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 18 Dec 2025 716

 सीएम ने दिया शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन .

देहरादून। दिवंगत पत्रकार पंकज मिश्रा की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा तथा उनके भाई श्री अरविंद मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पत्रकार से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि इस प्रकरण में विधि सम्मत  कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।