चम्पावत 05 दिसम्बर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा "सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान" के अंतर्गत जिला अस्पताल चम्पावत क्षेत्र में स्थित मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
टीम ने कुल 04 मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दवाओं के भंडारण, लाइसेंस एवं विक्रय से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जांच की।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा फर्म स्वामियों को औषधियों के सही भंडारण, एक्सपायर्ड दवाओं को पृथक रखने एवं उनके उचित निस्तारण, तथा बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स के उपयोग और बिक्री पर रोक संबंधी निर्देश दिए गए। औषधि निरीक्षक सुश्री हर्षिता ने मेडिकल स्टोर स्वामियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना चिकित्सीय परामर्श के कफ सिरप का विक्रय न किया जाए तथा सभी मेडिकल प्रतिष्ठान लाइसेंस की शर्तों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सचिव महोदय के निर्देशानुसार सभी मेडिकल स्टोरों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग न्यूनतम 45 दिनों तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण टीम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री भवदीप रावते, औषधि निरीक्षक सुश्री हर्षिता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं प्रभारी कोतवाली चम्पावत श्री देवनाथ गोस्वामी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








