हरिद्वार। सम्मेलन कक्ष, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट आईपीएस द्वारा आज मासिक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सेनानायक ने अपने संबोधन में कार्मिको को ड्यूटी सतर्कता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से करने हेतु निर्देशित किया गया।सम्मेलन के दौरान सेनानायक ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याएँ सुनीं एवं उनके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। सम्मेलन के दौरान सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट आईपीएस द्वारा ’जी’ दल को बिहार विधानसभा चुनाव ड्यूटी हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।
सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट आईपीएस ने सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सतर्कता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में प्रत्येक कर्मी की भूमिका जनता के विश्वास और लोकतंत्र की गरिमा को कायम रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सभी जवानों ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
सैनिक सम्मेलन का आयोजन बड़े ही शालीन एवं जोशपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।सम्मेलन के उपरांत विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं जवानों ने एक साथ भोजन कर सहयोग और एकता का संदेश दिया। यह अवसर वाहिनी परिवार के बीच आपसी संवाद, प्रेरणा और सौहार्द का प्रतीक रहा। सम्मेलन में सहायक सेनानायक श्री राकेश रावत, सहायक सेनानायक श्री बिपेंद्र सिंह, शिविरपाल, आदेश कुमार, सूबेदार मेजर मंगल सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








