Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 27 Oct 2025 985

कैंट विधायक ने किया सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण .

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर ने आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़, नींबूवाला स्थित कैनाल रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्रीमती सविता कपूर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा इसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा प्राप्त हो सके। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।