रुद्रप्रयाग। स्थानान्तरित होने से पूर्व इनके द्वारा इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा में दिया गया अभूतपूर्व योगदान, चौकी प्रभारी केदारनाथ व निरीक्षक यात्रा केदारनाथ के रूप में दी गयी हैं सेवायें। जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त रहे निरीक्षक राजीव चौहान को उनके अन्यत्र (राजकीय रेलवे पुलिस-जीआरपी) स्थानान्तरण होने पर विदाई दी गयी है। श्री राजीव चौहान वर्ष 2021 में जनपद हरिद्वार से जनपद रुद्रप्रयाग में स्थानान्तरित होकर आये थे, लगभग 5 सालों में इनके द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में प्रभारी साइबर/सर्विलांस, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि, थानाध्यक्ष ऊखीमठ, पुनः थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी प्रभारी केदारनाथ व निरीक्षक यात्रा केदारनाथ के दायित्वों का निर्वहन किया गया है। बेहद ही शान्त एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री राजीव चौहान के जनपद से स्थानान्तरण होने पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे सहित सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार ने उनको विदाई देते हुए उनके द्वारा जनपद में निभाये गये दायित्वों का आभार प्रकट किया गया है। बताते चलें कि इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में श्री चौहान ने महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई है, चौकी प्रभारी केदारनाथ के दायित्वों का निर्वहन करने तथा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर निरीक्षक केदारनाथ यात्रा के दायित्वों का निर्वहन इनके द्वारा पूर्ण मनोयोग से किया गया है। किसी भी प्रकार की जटिल परिस्थिति को इनके द्वारा स्वयं के धैर्य, कुशल नेतृत्व एवं सौम्य व्यवहार के चलते अच्छे ढंग से निर्वहन किया गया है। इस वर्ष की यात्रा में तकरीबन साढ़े सत्रह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीकेदारनाथ धाम के दर्शन किये हैं, उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं श्री चौहान जी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ धाम की यात्रा सकुशल सम्पन्न हुई है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सहित पुलिस उपाधीक्षकों व इनके सहकर्मियों व अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा इनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की गयी हैै।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







