Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 25 Oct 2025 1047

जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक सम्पन्न.

बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खनन स्थलों की स्थिति, की गई कार्यवाहियों और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि खनन स्थलों का समयबद्ध निरीक्षण और ड्रोन सर्वे निगरानी को प्रभावी बनाएगा। उन्होंने सभी विभागों को खनन से होने वाले नुकसान की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पीएमजीएसवाई विभाग को सड़कों की क्षति रिपोर्ट शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।