चमोली। मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार आनंद बर्द्धन बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, इस दौरान मुख्य सचिव को पुलिस द्वारा गॉड ऑफ़ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद मुख्य सचिव कार से भगवान बद्रीनाथ धाम पंहुचें जँहा उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एराइवल प्लाजा, सिविक एमेनिटी सेंटर, बद्रीश एवं शेषनेत्र झील, रिवर फ्रंट और हॉस्पिटल बिल्डिंग के कार्यों की प्रगति की जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट के ऐसे फेज जँहा नेचुरल धाराएं हैं में निर्माण कार्यों को कराये जाने हेतु विशेषज्ञयों की राय आवश्यक है, इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ टीम द्वारा अध्ययन कराया जा रहा है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यदायी संस्था को ऐसे फेज़ पर रिवर फ्रंट के कार्यों को करवाने जाने की बात कही साथ ही अन्य जगहों (फेंजो) पर रिवर फ्रंट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बताया कि रिवर फ्रंट को छोड़कर अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को हॉस्पिटल बिल्डिंग और अराइवल प्लाजा कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








