Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 21 Oct 2025 624

ड्यूटी पर तैनात जवानों को दी सैनिक कल्याण मंत्री ने दीपावली की बधाई.

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने जवानों को मिष्ठान वितरण कर उनके उत्साह और देश सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और सुरक्षा की रक्षा करने वाले हमारे सैनिक ही सच्चे अर्थों में दीपावली के असली नायक हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश दीपावली के त्योहार को अपने परिवारों के साथ मना रहा है, तब हमारे जवान सीमाओं पर और ड्यूटी पर रहकर देश की रक्षा में जुटे हुए हैं। यही भावना राष्ट्र को सशक्त बनाती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों की सेवा और त्याग राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।