Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 21 Oct 2025 781

राज्यपाल को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ .

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में प्रदेश के मंत्रीगण, सांसदगण, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भेंट की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने सभी को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व उजाला, सकारात्मकता और सामूहिक खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने सभी से प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ इस महापर्व को मनाने का आह्वान किया।