बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी फिजिशियन रूम, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, इमर्जेंसी, प्रसूति एवं लेबर रूम, बाल वार्ड, नेत्र रोग कक्ष, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाओं के स्टॉक रजिस्टरों की जांच की और सीएमओ से चिकित्सकों, स्टाफ, दवाओं, उपकरणों और एंबुलेंस की स्थिति संबंधी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्थित अनयूज्ड भवन को ध्वस्त कर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के निर्देश दिए, ताकि पार्किंग की समस्या का समाधान हो सके। साथ ही विद्युत तारों की पैनलिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और क्यूआर कोड रिसीप्ट मशीन की व्यवस्था पर भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने नव-निर्मित चिकित्सालय भवन के निर्माण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और चिकित्सकों की रिक्तियों को शीघ्र भरने की बात कही।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








