चमोली। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज प्रातः परिवार सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं। धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों से मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बीकेटीसी द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए बीकेटीसी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है। बदरीनाथ यात्रा के दौरान मंत्री जोशी ने रावल एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ भेंट की और हक-हकूक धारियों से आत्मीय संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके सुझाव भी सुने। मंत्री जोशी ने कहा कि बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है। इस अवसर पर निर्मला जोशी, बद्री केदार समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रावल अमरनाथ नंबूदरी, सीईओ बद्री केदार विजय थपलियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








