Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 19 Nov 2025 976

कुमाऊँ रेजिमेन्ट हेडक्वाटर रानीखेत में हुआ अल्मोड़ा पुलिस के जवानों का सम्मान.

अल्मोड़ा। रानीखेत आर्मी एरिया में हुई चोरी का त्वरित खुलासा करने वाली कोतवाली रानीखेत टीम को KRC ब्रिगेडियर ने स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर थपथपाई पीठ. विगत माह 27 अक्टूबर को आर्मी एरिया में हुई चोरी का त्वरित खुलासा कर लगभग पौने चार लाख रुपये के चोरी का माल बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोतवाली रानीखेत व एसओजी के पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों को आज कुमाऊँ रेजिमेन्ट हेडक्वाटर रानीखेत के ब्रिगेडियर श्री संजय कुमार यादव द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान ब्रिगेडियर कुमाऊँ रेजिमेन्ट द्वारा पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही को सराहा गया।