चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज प्रचलित गौचर मेले में साइबर अपराधों से बचाव एवं नशा मुक्ति के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस सांस्कृतिक और आर्थिक महोत्सव में जहां स्थानीय कला, संस्कृति, कारीगरी और व्यंजन मुख्य आकर्षण रहे, वहीं साइबर सेल चमोली ने जनता को डिजिटल सतर्कता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक अजीत एवं प्रभारी एसओजी चमोली उप निरीक्षक सतेन्द्र बुटोला द्वारा मेले में आए स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं व्यापारियों को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई जिसमें डिजिटल एरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, बैंकिंग/ यूपीआई धोखाधड़ी, फिशिंग, ओटीपी/केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी होने वाली ठगी व साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गयी। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक करते हुए बताया कि नशा इंसान की सोचने-समझने की क्षमता और स्वास्थ्य को बिगाड देता है। नशा पढ़ाई, नौकरी, परिवार और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है तथा इससे अपराध, दुर्घटनाएं और तनाव जैसी गंभीर समस्याएँ तेजी से बढ़ती हैं। इसलिए नशे से दूरी बनाना और दूसरों को भी जागरूक करना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए, जिनमें सरल भाषा में उपयोगी सुझाव व बचाव के तरीके बताए गए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








