पिथौरागढ़। कोतवाली जौलजीबी में तैनात हेड कास्टेबल महेश पन्त की तत्परता व सूझ-बूझ तथा जीआईसी जौलजीबी के स्कूली बच्चों की ईमानदार पहल से एक खोया हुआ पर्स उसके सही स्वामी तक सुरक्षित पहुंचाया गया। जीआईसी जौलजीबी के कुछ छात्रों को सड़क पर एक पर्स गिरा हुआ मिला, जिसे उन्होंने बिना देर किए कोतवाली जौलजीबी में जमा कराया। पर्स में रुपये 3500 नगद, एटीएम कार्ड, डीएल, पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। हेड कांस्टेबल महेश पन्त द्वारा पर्स में मिले आईडी व डीएल के आधार पर बैंक व आरटीओ कार्यालय से संपर्क कर पर्स स्वामी की जानकारी प्राप्त की गई। पता चला कि पर्स आयुष निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) का है, जो धारचूला आया हुआ था और रास्ते में उसका पर्स खो गया था, जिससे वह अत्यधिक परेशान था। पुलिस द्वारा पर्स, रुपये और सभी दस्तावेजों को विधिवत सत्यापन के उपरांत आयुष के मामा के सुपुर्द किया गया। पर्स वापस मिलने पर आयुष व उसके परिजनों ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस एवं जीआईसी जौलजीबी के बच्चों की ईमानदारी और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता व विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए इसी प्रकार मानवता व सेवा भाव के साथ कार्य करने हेतु संकल्पबद्ध है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








