देहरादून। देहरादून की घड़कन कहे जाने वाले घंटाघर घर की सुई रूकने तथा गलत टाईम बताने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बसंल ने घंटाघर की घड़ी ठीक करने हेतु धनराशि दी तथा जिला प्रशासन ने इस कार्य के लिए चैन्नई की विशेषज्ञ फर्म को चुना है, जिससे अब घंटाघर की धड़कने चलने लगी है। जिला प्रशासन ने घंटाघर की खराब धड़कन को ठीक करने का बीड़ा उठाया है दरअसल घंटाघर की घड़ी की सुई बार-बार खराब हो रही थी तथा समय गलत बता रही थी। जिस पर जिलाधिकारी ने विशेषज्ञ कम्पनी के इंजीनियर्स से कार्य कराने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए चैन्नई की विशेषज्ञ फर्म इण्डियन क्लॉक्स को चुना गया। कम्पनी के विशेषज्ञ इंजीनियर्स ने जांच करने पर पाया कि घड़ी की वायर खराब, जीपीएस, लाउडस्पीकर, बैल में भी खराबी आ गयी थी। जीपीएस, वायर, लाउडस्पीकर, बैल आदि सब बदल दी गई है। घड़ी को अब ठीक कर लिया गया है। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने घंटाघर का सौन्दर्यीकरण कार्य करवाया गया जिसे मुख्यमंत्री द्वारा जनमानस को विधिवत् समर्पित किया गया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







