पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल पिथौरागढ़ श्री नीरज भकुनी के नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल टीम द्वारा विकास भवन पिथौरागढ़ में कोषागार विभाग पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्थापना “रजत जयंती 2025” कार्यक्रम में पेंशनर्स के साथ साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हे०का० अनिल कुमार व का० विपिन ओली द्वारा उपस्थित पेंशनर्स एवं अन्य प्रतिभागियों को ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फेक कस्टमर केयर नंबर, क्यूआर कोड फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








