देहरादून। शहीद स्मारक अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश मे "गढ़ सेवा संस्थान" द्वारा आयोजित उत्तराखंड के लोकपर्व इगास के अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के म्यूजिकल ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति पर सभी लोग झूम उठे। पारंपरिक भैलो नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को लोकसंस्कृति की रंगीनियों से भर दिया।
इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा की इगास पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि प्रभु श्रीराम की लंका विजय के उपरांत अयोध्या वापसी की सूचना गढ़वाल क्षेत्र को 11 दिन बाद प्राप्त हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में यहाँ दिवाली के 11 दिन बाद इगास पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार वीर माधो सिंह भंडारी की तिब्बत युद्ध में विजय का समाचार भी 11 दिन बाद आने पर यह पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया था।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








