Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 31 Oct 2025 721

मुख्यमंत्री ने अर्पित की सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि.

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने अनेक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनका राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए सतत प्रेरित करता रहेगा।