चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में परियोजनाओं के माध्यम से संचालित क्षमता विकास के कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित निगरानी करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत जनपद में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनपद के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पुस्तकालय सहित परियोजना के तहत संचालित व्यावसायिक कार्यक्रमों का निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नंदानगर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों का नियमित जांच करने और भोजन और आवास की व्यवस्था चाक चौबंद रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने विभाग की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यों का गुणवत्ता और आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाई जा रही पेंटिंग का निरीक्षण कर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जीआईसी पैंतोली का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और पुस्तकालयों के निर्माण पर जोर देने की बात कही। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, सतीश चमोली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







