Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 10 Sep 2025 747

जिलाधिकारी ने किया क्वारब क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण     .

अल्मोड़ा। आज जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार पांडेय ने क्वारब क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सड़क की वर्तमान दशा तथा संभावित खतरनाक स्थलों का गहन अवलोकन किया।
 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि  बड़े वाहनों के लिए भी रास्ता खोलें क्योंकि इससे आमजन बड़े स्तर पर प्रभावित हो रहा है। साथ ही कहा  कि सड़क मार्ग पर भूस्खलन रोकने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों को शीघ्र क्रियान्वित किया जाए, ताकि आमजन एवं यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े  । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएच एवं संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि क्वारब में जो भी संवेदनशील स्थान हैं, वहाँ तत्काल सुरक्षा दीवार, ढलानों को स्थिर बनाने का कार्य किया जाए। 
उन्होंने  कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी । 
 जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को सभी श्रमिकों का बीमा, कार्य स्थल पर लगे मजदूरों की सुरक्षा का  ध्यान , श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध व लाइट की भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ  ही कहा कि लौटते मानसून के दौरान अल्मोड़ा क्षेत्र में बारिश की संभावना अधिक रहती है इसलिए सभी  सुरक्षा उपायों  को  भी  ध्यान  में  रखकर  काम  करें ।