देहरादून। एलीवेटेड रोड को लेकर की जा रही है जनसुनवाइयों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की दखल, आम नागरिकों को बोलने से रोकने और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ विभिन्न जन संगठनों ने सोमवार को डीएम के नाम ज्ञापन भेजा।
डीएम कार्यालय पहुंचे जन संगठनों के दो दर्जन से ज्यादा प्रतिनिधियों ने डीएम और एडीम की गैर मौजूदगी में एसडीएम कुमकुम जोशी से मुलाकात की और उन्हें जनसुनवायों में नियमों का उल्लंघन किए जाने संबंधी शिकायत की। जन संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना था कि एलिवेटेड रोड की जनसुनवाई में जनता को बोलने नहीं दिया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी के पार्षद, महिला पार्षदों के पति और विधायकों के लंबे-लंबे भाषण हो रहे हैं। जो लोग एलिवेटेड रोड के खिलाफ अपनी बात रखने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें जबरन बोलने से रोका जा रहा है। प्रतिनिधियों ने कहा कि 6 सितंबर को कांवली गांव में हुई जनसुनवाई में प्रभावित बस्ती वालों के साथ ही सामाजिक संगठनों के लोगों को बोलने से रोका गया। कुछ प्रतिनिधियों ने बोलने का प्रयास किया तो मंच पर मौजूद पार्षदों और विधायकों ने उन्हें धमकाया और बाहरी कहकर जनसुनवाई से बाहर जाने की धमकी दी। इस मामले में राजपुर रोड विधायक खदानदास का नाम खास तौर पर लिया गया। प्रतिनिधियों ने कहा की जनसुनवाई नियमानुसार नहीं हो रही है। किसी भी जनसुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की जा रही है, जबकि यह अनिवार्य है। जन संगठनों से जुड़े एक सदस्य का कैमरा एक महिला पार्षद द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया, क्योंकि वे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। प्रशासन से इस तरह की अनियमितताओं पर तुरंत रोक लगाने और जनसुनवाई में जनता का पक्ष सुनने की मांग की गई। इस मौके पर कमला पंत, चंद्रकला, जया सिंस, नंदनंदन पांडेय, त्रिलोचन भट्ट, डॉ. एसएन सचान, लताफत हसैन, प्रो. राघवेंद्र, तुषार रावत, मैहन खत्री, हरिओम पाली, पद्मा गुप्ता, विजय नैथानी, हिमांशु अरोड़ा, विमला कोली आदि मौजूद थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








