बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों की रोकथाम विषयक बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में एंटी-ड्रग कमेटी सक्रिय रूप से कार्य करें तथा बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने नेशनल टोल फ्री डी-एडिक्शन नम्बर 14446 के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। ग्राम स्तर तक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर एवं पम्पलेट जैसे माध्यमों से अभियान चलाने को कहा गया।
उन्होंने भांग एवं अवैध मादक पदार्थों की खेती के उन्मूलन हेतु राजस्व, वन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोरके ने मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी लगाए जाने व अपराधियों के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जानकारी दी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







